‘क्या हरियाणा में जंगल राज है?’ कै. अमरेंद्र ने हरियाणा के मंत्री अनिल विज पर साधा निशाना

punjabkesari.in Saturday, Oct 03, 2020 - 12:12 PM (IST)

चंडीगढ़/जालंधर(अश्वनी,धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह ने हरियाणा के मंत्री अनिल विज की तरफ से राहुल गांधी को हरियाणा में दाखिल न होने देने की धमकी को रद्द करते हुए चेतावनी दी कि इससे कांग्रेस को किसानों के हकों के लिए संघर्ष करने का हौसला मिलेगा। विज के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने हरियाणा सरकार को पूछा, ‘क्या हरियाणा में जंगल राज है, जहां आप किसी को भी रोक सकते हो? यहां तक कि राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी के चुने हुए नेता को भी। किसानों के साथ हुई बेइंसाफी के खिलाफ आवाज उठाने को राज्य में दाखिल होने से रोक सकते हो?’

कै. अमरेंद्र ने यू.पी. पुलिस द्वारा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर हमला और केस दर्ज करने व संघर्ष कर रहे किसानों पर हरियाणा पुलिस की तरफ से लाठीचार्ज करने का हवाला देते हुए कहा कि यह स्पष्ट है कि भाजपा सरकार इन राज्यों में संविधान में दर्ज लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन करते हुए विपक्ष की आवाज दबाने पर तुली हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केंद्र या राज्यों में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के ऐसे दमनकारी और गैर-लोकतांत्रिक कृत्योंं के आगे नहीं झुकेगी।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा ही किसानों और गरीबों के साथ खड़ी है और उनके हकों के लिए लड़ाई लड़ती रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News