8 साल से भाभी और देवर में चल रहा था इश्क, खेत में इस हाल में मिली लाशें

punjabkesari.in Friday, Nov 30, 2018 - 06:25 PM (IST)

लहरागागा(गर्ग, जिन्दल): नजदीकी गांव कोटड़ा लहल के एक किसान के खेत में से एक लड़का और एक लड़की की लाश मिलने का समाचार है। इसकी जानकारी गांव निवासी भगवंत सिंह ने तुरंत थाना लहरा को दी। 

सूचना मिलते ही थाना प्रमुख डा. जगवीर सिंह ने पुलिस पार्टी सहित घटनास्थल पर पहुंचकर सारी स्थिति का जायजा लिया तो दोनों लाशों की शिनाख्त करने पर पता लगा कि लड़की का नाम बेअंत कौर उम्र करीब (35) वर्ष जोकि करतारपुरा बस्ती संगरूर की रहने वाली थी और गांव उप्पली में विवाहित थी और दूसरी लाश जो लड़के की है उसकी शिनाख्त तरसेम सिंह उर्फ सेमी उम्र करीब (31) वर्ष निवासी उप्पली के तौर पर हुई जो रिश्ते मे बेअंत कौर का देवर लगता था। 

जानकारी अनुसार इन दोनों का करीब पिछले आठ वर्ष से प्यार चलता था यह दोनों घर से दवाई लेने का बहाना बनाकर आए थे और गांव कोटड़ा लहल के एक किसान के खेत में इन्होंने कोई जहरीली चीज खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस द्वारा लाशों का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल मूनक में भेज दिया और बनती कार्यवाही की जा रही है।

Vaneet