आई.एस.आई. चीफ बदलने से नहीं बल्कि नीतियों में परिवर्त्तन से मिलेगी समस्याओं से मुक्ति : दुरानी

punjabkesari.in Saturday, Oct 09, 2021 - 04:16 PM (IST)

गुरदासपुर : पाकिस्तान सरकार को आई.एस.आई. चीफ बदलने से नहीं बल्कि अपनी भारत विरोधी नीतियों में परिवर्तन करने से ही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। नहीं तो पाकिस्तान का नाम किसी दिन विश्व के नकशे से मिट जाएगा। यह बात पाकिस्तान के पूर्व आई.एस.आई. चीफ रिटायर लैफ्टि. असद दुरानी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कही। 

दुरानी ने स्वीकार किया सेना शुरू से ही पाकिस्तान की राजनीति में सीधे रूप में हस्ताक्षेप करती रही है तथा वह स्वयं भी इसमें शामिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1990 के चुनाव में उन्होंने उस समय की सेना प्रमुख तथा पाकिस्तान के राष्ट्रपति के आदेश पर नेताओं में करोड़ों रुपए बांटे थे। यह राशि तब इस्लामी जमहूरी इतियाद दल के नेताओं को चुनाव प्रभावित करने के लिए दी गई थी। तब यह संगठन पाकिस्तान पीपल पार्टी को सत्ता में आऩे से रोकने के लिए पाकिस्तानी सेना ने ही बनाया था। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 

Content Writer

Subhash Kapoor