विधानसभा में गूंजा रूस में फंसे पंजाबी युवाओं का मामला, जानें क्या बोले मंत्री धालीवाल (Video)

punjabkesari.in Thursday, Mar 07, 2024 - 11:59 AM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा में कांग्रेस विधायक परगट सिंह द्वारा रूस गए पंजाबी युवकों को जबरन सेना में भर्ती करने का गंभीर मामला उठाया गया। परगट सिंह ने कहा कि रूस घूमने गए 5 पंजाबी युवकों को वहां की सरकार ने जबरन यूक्रेन के खिलाफ जंग लड़ने के लिए सेना में भर्ती कर लिया था और इस मुद्दे को भारत सरकार के आगे उठाया जाए।   

यह भी पढ़ें : आज बंद रहेगा पंजाब का सबसे महंगा Toll Plaza, जानें क्यों...

उन्होंने इन युवकों को वापस पंजाब लाने की मांग की है। परगट सिंह ने कहा कि युवकों के परिवार को भी इनके बारे में कुछ पता नहीं है। इस पर मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने जवाब देते हुए कहा कि इस संबंध में पहले ही केंद्र सरकार और रूस स्थित अपनी एजेंसी से बातचीत की जा रही है।   

यह भी पढ़ें : मिड डे मील वर्करों के लिए अहम कदम उठाने जा रही सरकार, मांगे Proposal

उम्मीद है कि जल्द ही इसका नतीजा सामने आएगा। धालीवाल ने बताया कि उक्त पंजाबियों ने अमरीका जाना था पर रास्ते में एजेंट ने उन्हें वापस लौटा दिया और उन्हें जबरन रूसी सेना में भर्ती कर दिया गया। अब उन्हें लड़ाई वाले देशों में भेजा जा रहा है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

News Editor

Kalash