रात को अंगीठी जलाकर सोना पड़ा भारी, बुजुर्ग भाई-बहन का इस हालत में मिला शव

punjabkesari.in Saturday, Jan 07, 2023 - 04:14 PM (IST)

बलाचोर (ब्रह्मपुरी) : समाजसेवी कामरेड वतन सिंह अध्यक्ष स्कूल वेल्फेयर कमेटी सजावालपुर व उनकी बहन के शव घर से मिलने सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात वतन सिंह अपनी बड़ी बहन बक्शो के साथ अपने कमरे में सो रहा था। ठंड से बचने के लिए उन्होंने कमरे में अंगीठी जलाई थी, जिसकी गैस चढ़ने से दोनों भाई-बहनों की मौत हो गई। इसकी जानकारी देते हुए दविंदर सिंह ने बताया कि उनके चाचा कॉमरेड वतन सिंह (71) जो सुबह दूध की डायरी चलाते थे उनको बुआ बक्शो देवी मिलने आई थी। रात को खाना खाने का बाद करीब 9 बजे सो गए जबकि बाकी परिवार पहले की तरह अपने पुराने मकान में सो गए।

कॉमरेड वतन सिंह ने आज सुबह रोजाना की तरह दरवाजा नहीं खोला। तभी दूध लेने आने वाले उसके भतीजे दविंदर को लेने के लिए पुराने घर में आ गए। उन्होंने घर की दीवार फांद कर देखा तो उनके चाचा वतन सिंह का शव बिस्तर से नीचे गिरा हुआ था और भुआ बक्शो बिस्तर पर मृत पड़ी थी। इस त्रासदी के बारे में बात करते हुए कुलविंदर गोरा ने कहा कि कामरेड वतन सिंह एक महान समाजसेवी थे और उनके असामयिक निधन से गांव, विशेषकर स्कूल के कल्याण कार्य को बहुत क्षति हुई है। वहीं स्कूल के प्रधान दविंदर हकला व प्रधानाध्यापक परमा नंद ने कहा कि कॉमरेड ने हमेशा स्कूल के कार्य में आर्थिक और शारीरिक रूप से बहुत योगदान दिया जो अविस्मरणीय रहेगा।


अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Kamini