अवैध संबंधों के शक में किया था जगसीर का कत्ल

punjabkesari.in Sunday, Jul 22, 2018 - 01:24 AM (IST)

फरीदकोट (राजन): एक नौजवान का कत्ल कर शव रेलवे लाइनों पर रखकर रेलवे पुलिस कर्मचारियों की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश को स्थानीय पुलिस विभाग ने नाकाम करके अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है, जिसमें पुलिस की तरफ से 2 कातिलों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी आज यहां जिले के सीनियर पुलिस कप्तान राजबचन सिंह संधू ने प्रैस कांफ्रैंस दौरान दी। सीनियर पुलिस कप्तान ने बताया कि महेन्द्र सिंह पुत्र जीता सिंह निवासी गांव रोमाना अजीत सिंह ने बताया कि उसका लड़का जगसीर सिंह 13 मई को अपनी मौसी के लड़के अंग्रेज सिंह पुत्र मक्खण सिंह निवासी रोमाना अलबेल सिंह के घर गया था और इसके अगले दिन उसके लड़के का शव गांव की रेलवे लाइनों के पास पड़ा मिला था।

इस घटना पर रेलवे पुलिस की तरफ से मृतक लड़के के पिता के बयानों पर 174 की कार्रवाई अमल में लाई थी परंतु मृतक लड़के के पिता को यह शक था कि उसके लड़के का कत्ल करके कत्ल को छिपाने के लिए शव रेलवे लाइन पर फैंका गया है। उन्होंने बताया कि जिस समय मृतक लड़के के पिता ने उक्त स्थिति इंस्पैक्टर जगदेव सिंह मुख्य थाना अफसर जैतो के ध्यान में लाई तो इंस्पैक्टर जैतो ने सारा मामला उनके (एस.एस.पी.) ध्यान में लाया तो उनकी तरफ से जसबीर सिंह उप पुलिस कप्तान (इन्वैस्टीगेशन) फरीदकोट, कुलदीप सिंह उप पुलिस कप्तान सब डिवीजन के अलावा मुख्य थाना अफसर जैतो और प्रमुख सी.आई.ए. स्टाफ जैतो को इस मामले को गंभीरता के साथ सुलझाने के आदेश दिए। 

उन्होंने बताया कि थाना जैतो में मृतक लड़के के पिता महेन्द्र सिंह के बयानों पर मुकद्दमा दर्ज करके जांच आरंभ की गई तो यह तथ्य सामने आए कि अंग्रेज सिंह पुत्र मक्खण सिंह, उसक ी पत्नी सरबजीत कौर व अवतार सिंह उर्फ तार पुत्र जंग सिंह निवासी रोमाना अलबेल सिंह ने योजना बनाकर 13-14 मई की रात को जगसीर सिंह का कुल्हाड़ी और लाठियों के साथ कत्ल कर दिया था और अपने आपको बचाने के लिए मृतक का शव रेल लाइन पर रख दिया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कत्ल की वजह रंजिश यह थी कि आरोपी अंग्रेज सिंह को यह शक था कि मृतक जगसीर सिंह के उसक ी पत्नी सरबजीत कौर के साथ अवैध संबंध हैं। 

उन्होंने बताया कि इस कत्ल के मामले में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद करके अंग्रेज सिंह व उसके गांव के ही निवासी अवतार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अंगे्रज सिंह की पत्नी सरबजीत कौर की गिरफ्तारी बाकी है।

Des raj