पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, जग्गू भगवानपुरिया का गुर्गा हथियारों सहित गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Feb 23, 2024 - 05:16 PM (IST)

मोहाली: जिला पुलिस द्वारा अराजक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत एक आरोपी को 4 विदेशी पिस्तौल, 42 जिंदा कारतूस और एक फॉर्च्यूनर कार सहित गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपी गुरइकबलमीत सिंह उर्फ ​​रोबिन पुत्र गुरमीत सिंह निवासी गांव हासावाला जिला तरनतारन वांटेड था और भगौड़ा चल रहा था। उसे तकनीकी और मानवीय स्रोतों के माध्यम से ट्रेस करके राजस्थान से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें: पेंशनभोगियों के लिए जरूरी खबर, पंजाब सरकार ने लिया अहम फैसला

जांच के दौरान पाकिस्तान सीमा से अब तक ड्रोन जरिए  4 विदेशी पिस्तौल, 02 मैगजीन, एक एयरटेल डोंगल सहित सिम और एक फॉर्च्यूनर कार बरामद की गई है।  जांच के दौरान पता चला कि जब आरोपी गुरइकबलमीत सिंह जेल में बंद था तो वह गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के संपर्क में आया था। इसके बाद आरोपी वर्ष 2023 में जमानत पर जेल से बाहर आया और फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें: 25 लाख खर्च चाव के साथ कनाडा भेजी पत्नी ने बदला रंग, नहीं पता था ऐसे तोड़ेगी सपने

आरोपी के जेल से बाहर आने के बाद जग्गू भगवानपुरिया गैंग को ऑपरेट कर रहा था और सेक्टर-115 खरड़ में अपने साथियों जगमीत सिंह और गुरसेवक सिंह के साथ किराए पर रह रहा था। यहीं बैठकर वह माझे के इलाके में जग्गू भगवानपुरिया का रंगदारी रैकेट चला रहा था। आरोपी गुरइकबलमीत सिंह के एक साथी जगमीत सिंह उर्फ ​​जग्गी उक्त को बटाला पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है और उसका तीसरा साथी गुरसेवक सिंह उर्फ ​​बम अभी भी फरार है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here   

News Editor

Urmila