इन गलियों में खेलकर जवान हुआ जगतार सिंह तारा

punjabkesari.in Sunday, Mar 18, 2018 - 05:53 PM (IST)

रूपनगरः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बेअंत सिंह कत्ल मामले में आजीवन कारावास की सजा पा चुके जगतार सिंह तारा का बचपन बड़ा ही सादगी भरा रहा।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं, उसके गांव के बार में। जगतार सिंह तारा का पुश्तैनी गांव डेकवाला रोपड़ से केवल 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसी गांव में 1977 को जगतार सिंह तारा का जन्म हुआ। उसका बचपन  इसी गांव की  गलियों में गुजरा। गांव में स्थित उसका घर अब खंडहर बन चुका है। 
 

बता दें कि जगतार सिंह तारा के 5 भाई है।  इनमें से 2दुबई में जबकि एक दिल्ली में रहता है । वहीं एक भाऊ की मौत हो चुकी है। तारा जब 5 वर्ष का था तो उसकी माता की मौत हो गई थी। उसको पुलिस ने 1990 में पहली बार एक मुकाबले  में गिरफ्तार  किया था। उसके बाद 1995 में तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्या मामले में तारा का नाम सामने आया था। इसी मामले में उसे आजीवन कारवास की सजा सुनाई गई है। 

Punjab Kesari