Gangster व आंतकवादियों द्वारा जेल ब्रेक प्लान के बाद सैंट्रल जेल की सुरक्षा कड़ी, Alert जारी

punjabkesari.in Wednesday, Jun 08, 2022 - 05:17 PM (IST)

लुधियाना (स्याल) : केन्द्रीय ग्रह मंत्रालय द्वारा पंजाब पुलिस को अलर्ट किया है कि राज्य की जेलों से गैंगस्टरों व आंतकवादियों द्वारा जेल ब्रेक प्लान तैयार किया जा रहा है।

इस सम्बंध मंत्रालय द्वारा पंजाब सरकार को भेजे गए पत्र में जिक्र किया गया है कि पाकिस्तान में बब्बर खालसा इंटरनैशनल के वांछित गैंगस्टर आंतकवादी हरविन्द्र सिंह ने पंजाब की चार जेलों से गैंगस्टरों व आंतकवादियों की रिहाई तय करने का प्लान है । जिनमें ताजपुर रोड़ की सैंट्रल जेल का नाम भी शामिल है। इसी कड़ी के चलते जेल की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जेल के बाहर मुख्य रोड़ पर बंकर भी स्थापित किया गया है।

इसके अलावा जेल के अंदर पंजाब पुलिस के कमाडों भी समय समय पर अधिकारियों के साथ सर्च कर रहे है। जेल के अंदर प्रत्येक आने वाले व्यक्ति की कड़ी चैकिंग के साथ नजर भी रखी जा रही है। ताजपुर रोड़ के सैंट्रल जेल के साथ महिला जेल, ब्रोस्टल जेल भी शामिल है।

Content Writer

Vatika