बाथरूम के बहाने चकमा देकर अस्पताल से कैदी हुआ फरार

punjabkesari.in Wednesday, Oct 10, 2018 - 06:33 PM (IST)

होशियारपुर(अमरेन्द्र): सिविल अस्पताल से पुलिस को बार-बार बाथरू म जाने के दौरान चकमा देकर कैदी विनोद शर्मा पुत्र सुभाष चंद्र निवासी सुखियाबाद फरार हो गया। मंगलवार देर रात हुई इस घटना के खुलासा होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप सी मच गई। पुलिस एन.डी.पी.एस.एक्ट के अधीन आरोपी विनोद शर्मा को गिरफ्तार किया था व पिछले 4 दिनों से वह सुरक्षा गारद की मुस्तैदी में सिविल अस्पताल में उपचाराधीन था। 

कैसे हुआ फरार
मिली जानकारी के अनुसार सैंट्रल जेल में बंद चल रहे कैदी विनोद शर्मा का तबियत 4 दिन पहले खराब होने पर उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। मंगलवार देर रात 10 बजे के बाद वह सुरक्षा में तैनात पुलिस टीम को बार-बार कहता था कि टॉयलेट जाना है। 3-4 बार जाने के बाद 11 बजकर 20 मिनट पर फ्री टॉयलेट के लिए जाने के बाद विनोद शर्मा काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो पुलिस को संदेह हुआ। जब टॉयलेट का दरबाजा खोला तो आरोपी वहां पर नहीं मिला। पुलिस टीम पूरी रात विनोद शर्मा की गुपचुप तरीकों से तलाशती रही। मामले का खुलासा होते ही बुधवार को पुलिस टीम उसकी तलाशी को लेकर सरगर्म हो गई है।

ड्यूटी में लापरवाही पुलिसकर्मी को किया सस्पैंड: एस.एच.ओ.
सपर्क करनेपर थाना मॉडल टाऊन के एस.एच.ओ.इंस्पैक्टर भरत मसीह ने बताया कि कैदी विनोद शर्मा एन.डी.पी.एस.एक्ट के अधीन 4 सितंबर 2018 को सैंट्रल जेल में आया था। उसके खिलाफ कई अन्य केस भी शामिल है। विनोद शर्मा के फरार होने की सूचना मिलते ही ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में इंचार्ज बिजय बांसल व कांस्टेबल हरीश को सस्पैंड कर दिया गया है।


 

Vaneet