पी.जी.आई. से फरार कैदी के मामले में जेल के 3 वार्डन सस्पैंड

punjabkesari.in Monday, Sep 03, 2018 - 08:17 AM (IST)

लुधियाना (स्याल): सैंट्रल जेल के सुपरिंटैंडैंट शमशेर सिंह बोपाराय ने बताया कि पी.जी.आई. से भागे कैदी के मामले में उन्होंने तुरंत प्रभाव से तीनों वार्डनों को सस्पैंड कर उनके खिलाफ चंडीगढ़ में केस दर्ज करवा दिया है। 

सैंट्रल जेल में सजा याफ्ता कैदी अनिल पासवान को पेट में पत्थरी की शिकायत थी, जिसे डाक्टरों ने पी.जी.आई. रैफर किया था, लेकिन उक्त कैदी निगरानी के लिए मौजूद जेल वार्डन रणबीर सिंह, गुरमोहन सिंह व तरसेम सिंह को चकमा देकर फरार हो गया था। बोपाराय ने बताया कि तीनों वार्डनों को ड्यूटी में लापरवाही होने के चलते सस्पैंड किया गया है। वहीं इस संबंधी ए.डी.जी.पी. (जेल) इकबालप्रीत सिंह सहोता को भी पत्र भेजा जा चुका है। 

swetha