जेल में बंदी विदेशी महिलाओं ने मचाया उत्पाद, मामला दर्ज

punjabkesari.in Friday, Jun 09, 2023 - 11:34 AM (IST)

 लुधियाना (स्याल): महिला जेल में एन.डी.पी.एस एक्ट मामले में बंद 5 विदेशी बंदी महिलाओं ने 10 अन्य बंदी महिलाओं के साथ मारपीट कर, जेल अधिकारियों के साथ गाली गलौज व बदसलूकी करने के आरोप में पुलिस ने सहायक सुपरिटेंडेंट हरप्रीत कौर की शिकायत पर 5 विदेशी बंदी महिलाओं के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के अधीन मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मारपीट मामले में शामिल नामजद बंदी विदेशी महिलाओं की पहचान मोनालिजा, विक्टोरिआ, प्रिंस सचिनोओ, डोरिन, होप उर्फ उमोकैलीहरीद होप के रूप में हुई है।

News Editor

Urmila