जालंधरः  करियाना स्टोर मालिक ने तोड़ा दम, देर रात हुए थे लुटरों की गोली का शिकार

punjabkesari.in Tuesday, Jul 20, 2021 - 09:48 AM (IST)

जालंधरः सोढल मंदिर नजदीक देर रात लुटेरों की गोली का शिकार हुए करियाना स्टोर मालिक की मौत होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि गत देर रात गोली नूमा चीज़ लगने पर करियाना स्टोर मालिक सचिन जैन घायल हो गए जिन्हें निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया था, जहां उन्होंने आज दम तोड़ दिया। 

आसपास के लोगों की माने तो उन्होंने गोली चलाते किसी को नही देखा लेकिन पटाखे की आवाज सुन कर जब वह बाहर आए तो सचिन बचाओ बचाओ बोल कर भाग रहा था। मौके से अभी तक कोई गोली का खोल भी नहीं मिला है। गोली किन हालातों में चली इसके बारे कुछ पता नही लग सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

Content Writer

Vatika