जाखड़ ने संजीव कुमार को पंजाब कांग्रेस कमेटी का सैक्रेटरी नियुक्त किया

punjabkesari.in Wednesday, Nov 20, 2019 - 09:09 AM (IST)

जालंधर(धवन): पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कांग्रेस नेता संजीव कुमार उर्फ संजू अरोड़ा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सैक्रेटरी नियुक्त किया है। उन्होंने सैक्रेटरी का पत्र जारी करते हुए कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि कांग्रेस को मजबूती देने तथा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की आकांक्षाओं को वह पूरा करने का प्रयास करेंगे। 

संजू अरोड़ा ने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील जाखड़, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कैप्टन संदीप संधू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह कांग्रेस व कैप्टन सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि वह इस समय जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पद पर कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस के साथ वह पिछले कई वर्षों से जुड़े हुए हैं। हाल ही में हुए दाखा विधानसभा सीट के उप-चुनाव में भी उन्होंने पार्टी के लिए कार्य किया था। संजू ने कहा कि पार्टी सैक्रेटरी के रूप में वह राज्य में नौजवानों को नशों से दूर करने में अपनी भूमिका अदा करेंगे। उन्होंने कहा कि इस समय जनता के बीच केन्द्र की सरकार को लेकर भारी गुस्सा व रोष बढ़ रहा है। 

swetha