...तो उन्हें पंजाब का फाइनेंस मिनिस्टर बना दो, सुनील जाखड़ ने पावर कॉर्पोरेशन के आंकड़ों पर उठाए सवाल
punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 05:20 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब BJP प्रधान सुनील जाखड़ ने पावर कॉर्पोरेशन के दावों पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पावर कॉर्पोरेशन के आंकड़ों के मुताबिक, 28 नवंबर 2025 को वह 1713 करोड़ रुपये के घाटे में थी और 6 मार्च 2026 को 7851 करोड़ रुपये के सरप्लस में हो गई। जाखड़ ने तंज कसते हुए इसे 'काला जादू' बताया है। उन्होंने कहा कि यह असल में कुछ हफ्तों में मुमकिन नहीं है।
The Punjab State Power Corporation’s claim that it had a deficit of ₹1,713 crore on November 28, 2025, which through some magic trick turned into a surplus of ₹7,851 crore on March 6, 2026.
— Sunil Jakhar (@sunilkjakhar) March 17, 2026
One thing is certain: one of these figures must be incorrect.
Chief Minister Bhagwant…
सुनील जाखड़ ने कहा कि इन 2 फैक्ट्स में से एक गलत है और इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान को जवाबदेह ठहराना होगा। उन्होंने मांग की कि अगर पिछला वाला स्कैम था, तो उसे सज़ा मिलनी चाहिए। इसके साथ ही जाखड़ ने तंज कसते हुए कहा कि अगर नया फैक्ट सही है, तो ऐसे काले जादू के जानकार को फाइनेंस मिनिस्टर बना देना चाहिए, जो कागजों में ही सही, पंजाब सरकार का खजाना भर देगा।
सुनील जाखड़ ने ट्वीट किया, "इलेक्ट्रिसिटी कॉर्पोरेशन का दावा, 28 नवंबर 2025 को 1713 करोड़ का घाटा, 6 मार्च 2026 को 7851 करोड़ का सरप्लस। क्या यह काला जादू है? असल में, यह सिर्फ कुछ हफ़्तों में मुमकिन नहीं है। एक बात तो तय है कि इनमें से एक बात गलत है। इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान को ज़िम्मेदार ठहराना होगा। अगर पिछला वाला गलत था, तो उसे सज़ा दो, अगर नया वाला सही है, तो ऐसे काले जादू के जानकार को फाइनेंस मिनिस्टर बना देना चाहिए, जो कागज़ों पर सही हो, पंजाब सरकार का खजाना भर देगा।"
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

