आग लगने से नष्ट हुई फसलों का किसानों को पूरा मुआवजा देगी सरकार: जाखड़

punjabkesari.in Thursday, Apr 26, 2018 - 11:04 AM (IST)

जालंधर  (धवन): पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा है कि राज्य में विभिन्न भागों में बिजली के शॉर्ट-सर्किट के कारण फसलों में लगी आग के कारण पहुंचे नुक्सान का मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा प्रभावित किसानों को पूरा मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में राज्य के विभिन्न भागों में आग के कारण फसलों को पहुंचे नुक्सान का जायजा विभिन्न मंत्रियों के साथ ले चुके हैं तथा इस संबंध में मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह को अपनी रिपोर्ट दे चुके हैं। 


मुख्यमंत्री ने भी राज्य के डिप्टी कमिश्ररों से इस संबंध में रिपोर्टें मंगवाई हैं। इन रिपोर्टों को इक्टठा करने के बाद सरकार द्वारा मुआवजा देने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जाखड़, राजस्व मंत्री सुखविंद्र सिंह सरकारिया, विधायक कुलजीत सिंह नागरा तथा नवतेज सिंह चीमा को विभिन्न भागों में नुक्सान का जायजा लेने के लिए भेजा। उन्होंने कहा कि चाहे पूर्व गठबंधन सरकार की गलत आॢथक व अन्य नीतियों के कारण मौजूदा अमरेन्द्र सरकार को आॢथक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है परन्तु जल्द ही ये भी दूर हो जाएंगी।  

Sonia Goswami