सड़क हादसे में जालंधर के 2 बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

punjabkesari.in Friday, Jun 15, 2018 - 09:53 PM (IST)

होशियारपुर (अमरेन्द्र): होशियारपुर-जालंधर मेन रोड पर शुक्रवार देर रात नसराला कस्बे के समीप साढ़े 8 बजे के करीब ट्रक व मोटरसाइकल के बीच हुई टक्कर में जालंधर के रहने वाले 2 युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल ही निजी कंपनी के एम्बुलैंस की सहायता से दोनों ही घायल युवकों को ईलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस बीच हादसे की सूचना मिलते ही मंडियाला पुलिस चौकी की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।सिविल अस्पताल में जानकारी अनुसार दोनों ही घायलों की पहचान पहचान चेतन कपूर निवासी कैलाश नगर जालंधर एवं अमन नगर निवासी संजीव के तौर पर हुई। जानकारी अनुसार चेतन के पिता महेश कपूर को हादसे की जानकारी फोन पर दे दी गई। डाक्टरों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News