जालंधर: 20 वर्षीय नौजवान ने किया Suicide, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Friday, Sep 03, 2021 - 04:47 PM (IST)

जालंधर (सुनील): जालंधर के भार्गव कैंप में शुक्रवार सुबह 20 वर्ष के एक नौजवान ने फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार मृतक नौजवान की पहचान श्रवण कुमार के तौर पर हुई है, जो बिहार का रहने वाला है। श्रवण यहां भार्गव कैंप में रहता था और टाईलों का काम करता था। जब लोगों को उसके खुदकुशी करने बारे पता चला तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

मकान मालिक बसंत सिंह ने बताया कि मृतक श्रवण उनके घर में ही किराए पर रहता था। उसने बताया कि वह सुबह अपना चैकअप करवाने के लिए गया था तो उसे फोन आया कि उनके घर में किराए पर रहने वाले श्रवण कुमार ने खुदकुशी कर ली है। भार्गव कैंप के एस.एच.ओ. अजायब सिंह ने बताया कि सुबह उनको सूचना मिली थी कि एक नौजवान ने खुदकुशी कर ली है।

उन्होंने आगे बताया कि मौके पर पहुंच उन्होंने श्रवण की लाश को कब्जे में लेकर सिविल एस्पताल भेज दिया। एस.एच. ओ. का कहना है कि फिलहाल मृतक की तरफ से खुदकुशी के कारणो का पता नहीं लग पाया है। पुलिस का कहना है कि मृतक के भाई के बयान पर मामला दर्ज किया जाएगा।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News