जालंधर: आरोपी की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, 3 जजों सहित स्टाफ मेंबर क्वारंटाइन

punjabkesari.in Wednesday, Jun 10, 2020 - 12:28 PM (IST)

जालंधर (भारद्वाज/जतिंद्र): गत दिनों पुलिस दारा जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपी प्रवीन महाजन निवासी अमृतसर के कोरोना पॉजीटिव पाए जाने के बाद सैशन जज जालंधर के 3 ज्यूडिशियल  मैजिस्ट्रेट मिस शैरिल सोही, सुधरी कुमार व शमिंद्र पाल सिंह जोकि पति शैरिल सोही सहित दोनों अदालतों के स्टाफ  मैंबर मिस गीतिका स्टेनो, गुरबदर सिंह, लछमन सिंह,  प्यारा सिंह व पुरुशोत्तम सिंह 14 दिनों के लिए अपने घर में होम क्वारंटाइन हो गए हैं।

इसके अलावा दोषी के वकील संजीव बांसल को भी अपने घर में एकांतवास में रहने का आदेश दिया गया है। गौर हो कि दोषियों को पकड़ने वाले करीब आधा दर्जन पुलिस कर्मचारियों को पहले ही एकांतवास किया जा चुका है। इस मामले को लेकर ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स में  भी करोना महामारी को लेकर दहशत फैल गई है। वहीं देररात जज की राइटर नीरू जसवाल को भी सेहत विभाग की ओर से होम क्वारंटाइन किया गया है। 

Edited By

Tania pathak