Jalandhar : Raman Arora की गिरफ्तारी के बाद अब उसके साथी के घर विजीलैंस Raid
punjabkesari.in Friday, May 23, 2025 - 08:15 PM (IST)

जालंधर : जालंधर में सैंट्रल हलके से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को गिरफ्तार किए जाने के बाद विजीलैंस ने अब उसके साथियों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि विजीलैंस ने अब रमन अरोड़ा के साथी महेश मखीजा के घर (चरणजीत पुरा) में भी रेड की है।
बता दें कि आज सुबह जालंधर के विधायक रमन अरोड़ा (Raman Arora) के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते विजिलेंस (Vigilance) द्वारा छापेमारी की गई है। सूत्रों के मुताबिक सरकार को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि विधायक रमन अरोड़ा (MLA Raman Arora) जालंधर नगर निगम के अफसरों के जरिए आम लोगों को कथित तौर पर झूठे केसों में फंसा कर नोटिस भिजवाता था और फिर कथित तौर पर पैसे लेकर इन नोटिसों को रफा-दफा करवा देते थे।