Jalandhar : 2000 रुपए के नोट को लेकर तेज हथियारों से हमला

punjabkesari.in Friday, May 26, 2023 - 10:46 PM (IST)

जालंधर : महानगर में 2 हजार रुपए के नोटों को लेकर बीते दिन दो पक्षों में विवाद हुआ था। शहर की गुलमोहर कालोनी की चार नंबर गली में कबाड़िए और फैक्टरी मालिक में खूनी टकराव हो गया था। हालांकि कल दोनों पक्षों ने अपना मेडिकल करवा कर थाना 8 की पुलिस को दे दिया था। लेकिन इस मामले को लेकर आज एक बार फिर से विवाद हो गया।  कबाड़िए राम संजीवन का आरोप है कि आज गुलमोहर सिटी में फैक्टरी मालिक अपने साथियों को लेकर आ गया। जिसके बाद उसने और उसके साथियों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। कबाड़िये का आरोप है कि फैक्टरी मालिक 10 से 15 लोग लेकर आ गया और हमला कर दिया। इस दौरान हमलावारों में एक को उन्होंने काबू कर लिया। जिसकी पहचान जसप्रीत सिंह निवासी भगत सिंह कालोनी के रूप में हुई है। इस हादसे में वह भी घायल हुआ है। वहीं दूसरी ओर इस हादसे में कबाड़िया, उसकी पत्नी और राजिंदर कुमार घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही थाना 8 के प्रदीप घटना स्थल पर पहुंचे। 

बता दें कि बीते दिन भी दोनों पक्षों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां दोनो पक्षों में सिविल अस्पताल में दोबारा से हाथापाई हो गई थी। इस दौरान अस्पताल में हड़कंप मच गया और इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डॉक्टर ने हूटर बजा दिया। जिसके बाद सिविल में मौजूद पुलिस मौके पर आ गई और मामले को शांत करवाया। लेकिन आज एक बार फिर से दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई।
 वहीं पुलिस का कहना है कि मामले को लेकर जांच जारी है। 

Content Writer

Subhash Kapoor