Jalandhar: शहर के इस इलाके में बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा
punjabkesari.in Tuesday, Sep 16, 2025 - 09:09 PM (IST)

जालंधर (पंकज ) : नगर निगम के कमिश्नर संदीप ऋषि के निर्देशानुसार जालंधर शहर में अवैध निर्माणों पर रोक लगाने का सिलसिला जोरों से चल रहा है। आज जालंधर के कबीर बिहार बस्ती बावा खेल के एरिया में अवैध रूप से बन रहे अवैध क्वार्टरों पर वेस्ट एरिया के इंस्पेक्टर अजय के नेतृत्व में पीला पंजा चला कर अवैध निर्माण को गिरा दिया गया। नगर निगम के कमिश्नर संदीप विषय ने बताया कि जालंधर में किसी भी अवैध निर्माण को किसी भी कीमत पर मंजूरी नहीं दी जाएगी। अगर कोई फिर भी ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई की जाएगी।