सरकार ने मानी सिविल सर्जन दफ्तर के कर्मचारियों एवं अधिकारियों की बात, जारी हुए आदेश
punjabkesari.in Wednesday, May 25, 2022 - 12:34 PM (IST)

जालंधर (रत्ता): पिछले महीने का वेतन ना मिलने के कारण कुछ दिनों से रोज प्रदर्शन कर रहे हैं सिविल सर्जन दफ्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों की बात आखिर सरकार ने सुन ही ली और उनका वेतन जारी कर दिया।
क्या है मामला
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने का वेतन ना मिलने के कारण सिविल सर्जन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी कुछ दिनों से दफ्तर में ही धरना दे रहे थे लेकिन सोमवार अचानक वह सड़कों पर उतर आए थे और उन्होंने सिविल अस्पताल के बाहर सड़क पर धरना देकर ट्रैफिक जाम कर दिया था।
धरने पर बैठे अधिकारियों व कर्मचारियों ने बताया कि पिछले लगभग 4 वर्षों से हर तीन चार महीने बाद उनका वेतन इसलिए बंद कर दिया जाता है क्योंकि कुछ साल पहले स्वास्थ्य विभाग के एक डॉक्टर ने विभाग पर केस किया था। विभाग उनका वेतन और बाकी भत्ते नहीं दे रहा और तब न्यायालय के आदेशानुसार विभाग ने उसे लगभग 65 लाख रुपए तो अदा कर दिए लेकिन चंडीगढ़ के उच्च अधिकारियों ने इस राशि की वसूली सिविल सर्जन दफ्तर जालंधर के अधिकारियों व स्टॉफ के वेतन में से करने के आदेश जारी कर दिए।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
बचपन के प्यार के लिए महिला ने इंजीनियर पति की ली जान, प्रेमी के साथ मिलकर कुकर से पीट-पीटकर मार डाला

Recommended News

श्रीमद्भागवत गीता: क्या आप भी खुद को ईश्वर में रमाने की रखते हैं इच्छा तो....

अमेरिका में 40 हजार सैनिकों ने नहीं लगवाई कोविड वैक्सीन, अब लटकी बर्खास्तगी की तलवार

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 21 IPS के बाद अब 11 IAS अफसरों के हुए ताबड़तोड़ ट्रांसफर, इंद्रमणि त्रिपाठी बने LDA वीसी

प्रतापगढ़: इंजीनियरिंग कॉलेज की दीवार गिराने के मामले में सपा MLA समेत 6 पर मामला दर्ज