जालंधर में शर्मनाक घटना: घर में नशा बेच रही महिला हिरासत में, युवक भी थाने पहुंचा
punjabkesari.in Friday, Aug 28, 2026 - 10:21 AM (IST)
जालंधर(सोनू): शहर में में घर के अंदर नशा बेचने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार महिला कपूरथला की रहने वाली बताई जा रही है। आरोप है कि वह घर से नशा बेच रही थी।
स्थानीय लोगों ने महिला पर नशा बेचने का शक होने पर उसे पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से घटना की जानकारी ली। पुलिस महिला के साथ वहां मौजूद एक युवक को भी पूछताछ के लिए थाने ले गई। बताया जा रहा है कि युवक नशा खरीदने आया था। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

