Jalandhar : घर में से मिला महिला का शव, 2 दिन पहले ही बच्चों संग आई थी रहने

punjabkesari.in Saturday, Mar 30, 2024 - 11:01 PM (IST)

जालंधर (वरुण) : जालंधर के शीतल नगर इलाके में एक घर के अंदर से गली-सड़ी हालत में महिला की लाश बरामद हुई है। शनिवार देर रात स्थानीय लोगों को जब घर में से बदबू आई तो थाना एक की पुलिस को सूचना दी गई। रात करीब 9.45 बजे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर देखा तो महिला का शव बुरी तरह से सड़ चुका था और शव पर कीड़े रेंग रहे थे। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि महिला किराए पर रहती थी। महिला अपने पति और बच्चे के साथ रेंट पर रहने के लिए आई थी लेकिन अभी तक बच्चे और पति का कुछ पता नहीं लगा है।


 
दरअसल जालंधर के थाना 1 के अधीन पड़ते DAV कॉलेज के नज़दीक शीतल नगर में महिला का अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि मोहल्ला निवासियों को बदबू आ रही थी जिस के बाद देखा गया तो वहाँ पर महिला का शव पड़ा हुआ था। मौके पर पुलिस को सूचना दे दी गई थी जहाँ मौके पर पुलिस पहुँच मकान मालिक व आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है। महिला प्रवासी है उम्र लगभग 32 के करीब है। दो दिन पहले ही यहाँ आई थी। लेकिन डेड बॉडी देख लग रहा है कि शव लगभग 5 दिन पुरानी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 
 

Content Editor

Subhash Kapoor