Jalandhar के इस इलाके में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, फैली सनसनी

punjabkesari.in Thursday, May 25, 2023 - 10:20 PM (IST)

जालंधर (सुनील): थाना मकसूदां के अधीन आते जालंधर-पठानकोट बाईपास पर पड़ते अड्डा नूरपुर में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मृतक के शव बारे राहगीरों ने थाना मकसूदां की पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद ए.एस.आई. सतनाम सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अज्ञात वाहन चालक द्वारा व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिस कारण उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल में रखवा दिया है। 

Content Writer

Subhash Kapoor