जालंधर: किसानों ने मनोरंजन कालिया के घर का किया घेराव

punjabkesari.in Saturday, Jun 05, 2021 - 12:58 PM (IST)

जालंधर(सोनू): जालंधर में आज किसानों की तरफ से पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर प्रदर्शन किया गया। किसान  मनोरंजन कालिया के आवास को घेरने आए थे। इस दौरान पुलिस की तरफ से भी सख्ती अपनाई गई। शास्त्री मार्केट में पुलिस की तरफ से बैरिगैट्स लगाकर किसानों को रोका गया। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

गौरतलब है कि कृषि कानूनों के कारण किसानों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में पूरे पंजाब में बीजेपी नेताओं के आवास पर उनके द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Tania pathak