जालंधर को मिला नया कमिश्नर, गुरप्रीत सिंह तूर की जगह अब इन्हें किया नियुक्त

punjabkesari.in Thursday, Jun 02, 2022 - 11:27 AM (IST)

जालंधर(जसप्रीत): पंजाब सरकार की तरफ से किए तबादलों में आज गुरशरण सिंह संधू को जालंधर का नया कमिशनर पुलिस नियुक्त किया गया है। वह गुरप्रीत सिंह तूर की जगह लेंगे। 

बता दें कि गुरप्रीत सिंह तूर अपना कार्यकाल पूरा कर मंगलवार को रिटायर हो गए है। वह करीब तीन महीने पहले जालंधर में बतौर पुलिस कमिश्नर आए थे।

Content Writer

Vatika