Jalandhar : विधायक रमन अरोड़ा केस से जुड़ी बड़ी खबर, इस करीबी की जमानत पर सुनवाई 24 को
punjabkesari.in Tuesday, Jul 22, 2025 - 10:00 PM (IST)

जालंधर (भारद्वाज,जतिंदर) : भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार जालंधर सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा के करीबी महेश मुखीजा की जमानत याचिका पर अतिरिक्त सेशन जज जसविंदर सिंह की अदालत द्वारा अगली सुनवाई के लिए 24 जुलाई की तारीख तय की है। जानकारी के अनुसार, जेल प्रशासन की ओर से आज अदालत में मेडिकल रिपोर्ट पेश नहीं की गई। और ना ही विजिलेंस ब्यूरो की ओर से कोई जवाब दिया गया है।
महेश मुखीजा को हाल ही में विजिलेंस विभाग ने भ्रष्टाचार और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि वह विधायक रमन अरोड़ा के बेहद करीबी हैं और कथित तौर पर कई वित्तीय अनियमितताओं में शामिल रहे हैं। इन मामलों में रमन अरोड़ा खुद भी जांच के घेरे में हैं।