कत्ल की साजिश बना रहे गिरोह के 3 सदस्य हथियारों सहित काबू

punjabkesari.in Sunday, Jun 23, 2019 - 04:25 PM (IST)

जालंधर (सुनील महाजन): थाना लांबड़ा की पुलिस ने कत्ल की साजिश बना रहे बिंदू गिरोह के 3 सदस्यों को हथियारों सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है, जबकि दो अभी फरार हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरविंद्र उर्फ बिंदू, अमरीक और दलवीर के तौर पर हुई है। फरार आरोपियों में लखबीर और हरविंद्र उर्फ राहुल शामिल हैं।



जानकारी अनुसार गिरोह के सभी सदस्य लांबड़ा के गांव अलीचक्क की सरपंच के पती का कत्ल करने की साजिश बना रहे थे। उक्त आरोपियों से 1 माऊजर, 7.65 सहित 4 रौंद, 1 रिवाल्वर सहित 4 जिंदा रौंद और एक चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने सभी को काबू कर अगली कार्रवाई अमल में लाई और बाकी साथियों की जांच शुरु कर दी है।

Mohit