जालंधर: संदिग्ध हालत में पति-पत्नी ने अलग-अलग जगह किया Suicide, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Saturday, May 15, 2021 - 06:57 PM (IST)

जालंधर: जालंधर में पति-पत्नी द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। संदिग्ध हालात में दोनों ने अलग-अलग जगह पर एक ही समय में ख़ुदकुशी की है। जानकारी मिली है कि सागर और राधा नामक इस दंपति का चार साल पहले विवाह हुआ था।  लेकिन शादी के बाद से ही राधा का अपने ससुराल वालों से विवाद होने लगा।  

इस बात को लेकर कई बार पंचायत भी बैठ चुकी थी। इसके चलते कुछ समय से राधा और उसका पति सागर परिवार से अलग रह रहे थे। बीती रात सागर की अचानक तबियत खराब हो गई जिसे उसके कुछ दोस्त अस्पताल ले गए। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।  इसी दौरान मायके गई राधा ने भी आत्महत्या कर ली।  

आपको ता दें कि सागर का एक ऑडियो क्लिप वायरल हो है। इसमें उसने अपनी मौत का कारण अपने मां-बाप को बताया है। इस ऑडियो क्लिप में सागर ने कहा है कि उसकी जमीन-जायदाद भी उसके मां-बाप ने हड़प ली है, अब उसके पास और कोई चारा नहीं है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Tania pathak