Jalandhar: प्रवासी व्यक्ति की ह/त्या का मामला सुलझा, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Nov 23, 2026 - 10:37 AM (IST)

जालंधर (सुनील): थाना मकसदूां के अधीन आती मंड चौकी के गांव संगल सोहल में 20 नवम्बर को किराए के कमरों में रह रहे 2 प्रवासी परिवार छोटे बच्चों में हुए आपस में भिड़ गए थे जिस कारण छोटे लाल पुत्र पुत्ती निवासी यू.पी. हाल निवासी संगल सोहल जालंधर की मौके पर मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने छोटे लाल को जालंधर के सिविल अस्पताल में ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद सिविल अस्पताल कर्मियों ने सूचना थाना मकसूदां की पुलिस को दी थी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और जांच शुरू कर दी थी।

इसके बाद पुलिस ने मृतक छोटे लाल के पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर रामेश्वर पुत्र भरोसे तथा उसकी पत्नी सुनीता देवी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने जब आरोपियों को पकड़ने के लिए उसके कमरे में रेड की तो वे वहां से फरार हो चुके थे। जानकारी देते थाना मकसूदां के एस.एच.ओ. बलवीर सिंह ने बताया कि गत देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी गांव वरियाणा के समीप हैं तो उन्होंने तुरंत टीम गठित की और रामेश्वर तथा सुनीता को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया तथा पुलिस रिमांड हासिल किया। पुलिस आरोपियों से रिमांड में पूछताछ कर आरोपियों से हत्या में प्रयोग किए गए भारी भरकम वस्तु को बरामद करेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini