जालंधर लोकसभा उपचुनाव, हिमाचल के डिप्टी सी.एम. को सौंपी अहम जिम्मेदारी

punjabkesari.in Wednesday, Mar 01, 2023 - 12:48 PM (IST)

जालंधर: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने जोर-शोर से तैयारियां करनी शुरू कर दी है। इसके चलते जालंधर की जिम्मेदारी हिमाचल के डिप्टी सी.एम. मुकेश अग्निहोत्री को सौंपी गई। कांग्रेस ने उन्हें लोकसभा उपचुनाव का प्रभारी नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव वेणुगोपाल ने इसे लेकर पत्र जारी किया है। बता दें कि पार्टी के अध्यक्ष मलिल्कार्जुन खड़गे ने तत्काल प्रभाव से उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को लोकसभा उपचुनाव का प्रभार सौंपा है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila