जालंधर लोकसभा उपचुनाव: AAP ने ऐलान किया अपना उम्मीदवार

punjabkesari.in Thursday, Apr 06, 2023 - 01:34 PM (IST)

पंजाब डेस्क:   आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार 'आप' ने सुशील कुमार रिंकू को जालंधर लोकसभा उप चुनाव के लिए उम्मीदवार ऐलान कर दिया है। 'आप' ने सुशील रिंकू को टिकट दे दी है। उम्मीदवार की घोषणा को लेकर सी.एम. मान ट्वीट भी सांझा किया है। उन्होंने सुशील रिंकू को बधाई भी दी है।

आपको बता दें कल ही कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील को सी.एम. मान व अरविंद केजरीवाल द्वारा पार्टी में शामिल किया गया था। उस समय सी.एम. ने कहा था कि सर्वे चल रहा है उसके बाद ही उम्मीदवार की घोषणा करेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Kamini