शादी समारोह में सरेआम किए फायर, वायरल हुए Video से सामने आया सच

punjabkesari.in Thursday, Dec 10, 2020 - 01:22 PM (IST)

जालंधर: एक बार फिर जालंधर शहर में एक ऐसी वीडियो वायरल हुई है, जिसमें विवाह समागम में नौजवान हवाई फायर करते हुए नज़र आ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो यह वीडियो 2 दिन पहले हुए विवाह समारोह की है। इस वीडियो में फायर करते हुए नौजवानों के नाम नोनी लद्देवाली और अर्श बताए जा रहे हैं।

PunjabKesari

नोनी पर है ए.एस. आई. की हत्या का मामला दर्ज
गौरतलब है कि नोनी पर हवेली में ए.एस. आई. की हत्या का भी आरोप है और वह एन. डी. पी.एस. मामले में सज़ा काट रहा है। इसके अलावा कुछ समय पहले भी जालंधर रूरल पुलिस ने उसे हेरोइन तस्करी के मामले में नामज़द किया था। उस पर आरोप लगे थे कि वह जेल में से हेरोइन तस्करी करवा रहा है। इसके अलावा उस पर अन्य कई मामले दर्ज हैं। नोनी फ़िलहाल पैरोल पर बाहर आया हुआ है और आरोपियों की गिरफ़्तारी भी हुई थी। वीडियो के वायरल होने के बाद शहर में चर्चा बनी हुई है कि नोनी लद्देवाली जेल में सज़ा काट रहा है। फिर उसके पास हथियार कहां से आया और यदि यह हथियार उसका नहीं है तो किसके नाम पर रजिस्टर है। कुछ समय पहले उस पर आरोप लगे थे कि वह जेल में से समगलिंग का काम चला रहा है। फिर उसे इतनी जल्दी पैरोल कैसे मिल गई? सूत्र कहते हैं कि उसे पैरोल दिलाने में एक राजनेता का हाथ है, जो हर बार उसकी मदद करता है। वहां यह भी कहा जा रहा है कि अर्श पर भी पहले अपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। यह वीडियो अर्श ने ही अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया था, जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गई।

PunjabKesari

जिनके हथियारों से फायर हुए, उन पर भी हो कार्रवाई
जानकारों का कहना है कि यदि यह हथियार फायर करने वालों के नहीं हैं तो जिनके नाम पर रजिस्टर हैं, उन पर भी कार्रवाई की जाए और लाइसेंस तुरंत प्रभाव से रद्द किए जाए। यह पहला मामला नहीं है, जब जालंधर में हुए कई समागमों में इस तरह हवाई फायर किए गए हों। पंजाब में हुए ऐसे मामलों में कई लोगों को अपनी जान से भी हाछ धोना पड़ा है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News