Jalandhar: नगर निगम की पहली हाउस मीटिंग, हुआ जबरदस्त हंगामा

punjabkesari.in Thursday, Mar 20, 2025 - 04:57 PM (IST)

जालंधर : जालंधर नगर निगम के पार्षद हाउस की पहली बैठक आज रेडक्रॉस भवन शुरू हुई। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर, पार्षद व अन्य अधिकारी मौजूद रहे और अधिकारियों ने पार्षदों के सवालों का जवाब दिया। इस बैठक में निगम का अगले साल का वार्षिक बजट भी पास किया जाएगा। वहीं इस बैठक के दौरान भारी हंगामा हो गया। कांग्रेस द्वारा किए गए हंगामे के बाद इस मीटिंग को कुछ समय के लिए बीच में रोका गया।

खबर मिली है कि मेयर विनीत धीर शहर को साफ बनाने की योजना को बता रहे थे तो विपक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया। विपक्ष के पार्षदों ने आरोप लगाते हुए कहा कि गर्मियां शुरू होने से पहले लोगों को गंदगी के कारण बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने झूठे वादे करने के आरोप लगाए हैं।           

मेयर ने शहर के कई बड़े मुद्दे जैसे मैन पॉवर, सीवरेज स्ट्रीट लाईट आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि जो भी मुद्दे हैं उन्हें मिलकर हल करवाया जाएगा। इसके साथ ही कहा कि नगर निगम में मशीनरी की कमी की समस्या को भी जल्द हल किया जाएगा। इसके साथ ही शहर में जगह-जगह बने कूड़े के डंप को कवर का काम शुरू किया जाएगा, ताकि राहगीरों को गंदगी से छुटकारा मिल सके। उन्होंने बताया कि कच्चे कर्मियों को पक्का किया जाएगा और नए कर्मियों की भर्ती भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई खुले में कूड़ा फैकता है तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए। वहीं आने वाले समय में नहरों को गंदगी से मुक्त करवाया जाएगा और नहर की बाउंडरी को साफ-सुथरा बनाने के लिए उन पर फैसिंग लगाई जाएगी।      

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News