जालंधर: मानसिक रूप से परेशान लड़की ने की खुदकुशी

punjabkesari.in Tuesday, Feb 12, 2019 - 01:15 AM (IST)

जालंधर(मृदुल): शहर में एक लड़की द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक 22 साल की लड़की ऑलिना जोकि 28.9.2018 पठानकोट पुलिस को लावारिस हालात में मिली थी। जिस दौरान पुलिस द्वारा अदालती आदेशों के मुताबिक उसे जालंधर के स्टेट प्रोटेक्टिव होम भेज दिया गया था।

इसके उपरांत लड़की मानसिक तौर से परेशान रहने लग पड़ी, जिसके चलते उसके द्वारा आज अपने रूम (स्टेट प्रोटेक्टिव होम) में खुदकुशी कर ली गई। इसकी सूचना मिलते ही थाना 5 की पुलिस और ड्यूटी मजिस्ट्रेट गगनदीप सिंह मौके पर पहुंचे, जिन्होंने 174 की कार्रवाई करते हुए शव को सिवल अस्पताल भेज दिया गया है।इसके बारे में एस. एच. ओ. निर्मल सिंह ने बताया कि मृतक लड़की के पारिवारिक सदस्यों के बारे अभी कुछ भी पता नहीं लग सका है और पुलिस की तरफ से मामले की जांच की जा रही है।  

Pardeep