Jalandhar News: 2 लाख घरों का होगा सर्वे, लगेगी UID नंबर प्लेट, जानें क्यों

punjabkesari.in Thursday, May 18, 2023 - 12:09 PM (IST)

जालंधर (खुराना):  कई साल पहले नगर निगम ने अपना टैक्स रिकॉर्ड मजबूत करने के लिए शहर की तमाम संपत्तियों का जी.आई.एस. सर्वे कराया गया लेकिन निगम अधिकारियों की लापरवाही व अक्षमता के चलते न तो टैक्स रिकॉर्ड मजबूत हो सका और न ही सर्वे से कोई फायदा हो सका, जिसके बाद सर्वे फाइलों में ही दब गया। पुराने जी.आई.एस. सर्वे को अपडेट करने के लिए नगर निगम ने टेंडर जारी कर 1.16 लाख संपत्तियों पर यू.आई.डी. नंबर प्लेट लगाने का काम एक कंपनी को सौंपा, जो अब तक करीब 80 हजार नंबर प्लेट लगा चुकी है।

इसी बीच स्मार्ट सिटी के माध्यम से दूसरा टेंडर भी आवंटित कर दिया गया है, इसे लेने वाली कंपनी जल्द ही शहर के 2 लाख और घरों का सर्वे करके उसका मिलान पहले किए गए जी.आई.एस.  जी.आई.एस. सर्वे से करेगी और उसके तुरंत बाद शहर की अन्य 2 लाख संपत्तियों पर नंबर प्लेट लगाने का काम शुरू होगा।

प्रॉपर्टी टैक्स, लाइसेंस ब्रांच और वाटर टैक्स ब्रांच को लाभ होगा

यू.आई.डी. नंबर प्लेट लगाने के बाद जहां शहर को सेक्टरों में बांटा जाएगा, वहीं नगर निगम के टैक्स कलेक्शन में खासा इजाफा हो सकता है। उल्लेखनीय है कि इस सर्वे व यू.आई.डी. नंबर के आवंटन से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर टैक्स ब्रांच व लाइसेंस ब्रांच को सीधा लाभ होगा, जिससे राजस्व में भारी वृद्धि होगी। यदि निगम के अधिकारी इस सर्वे को सही अर्थों में पूरे शहर में लागू करें तो निगम की खुद की आय कई गुना बढ़ सकती है और उसे अनुदान के लिए सरकार की ओर नहीं देखना पड़ेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini