पंजाब बंद: जालंधर-पठानकोट हाईवे पर संगठनों का प्रदर्शन, लगा जाम
punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2026 - 09:19 AM (IST)
होशियारपुर (वरिंदर पडिंत) : पंजाब बंद का असर कई सभी तरफ देखने को मिल रहा है। वहीं बंद के दौरान संगठनों द्वारा समर्थन किया जा रहा है। वहीं जालंधर-पठानकोट हाईवे पर जाम करने की खबर सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार कौमी इंसाफ मोर्चा के आह्वान पर जेल में बंद सिखों की रिहाई के लिए सिख संगठनों द्वारा बुलाए गए पंजाब बंद को टांडा में समर्थन मिल रहा है। संगठनों ने आज सुबह करीब 7:15 बजे जालंधर-पठानकोट हाईवे पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है और हाईवे को जाम कर दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

