Jalandhar : एक और न्यूज पोर्टल संचालक के खिलाफ पुलिस का Action, गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Mar 29, 2024 - 08:34 PM (IST)

जालंधर : शहर में एक और पोर्टल मालिक के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि थाना नं. 1 की पुलिस ने भगत सिंह कॉलोनी के रहने वाले न्यूज पोर्टल के एक संचालक को गिरफ्तार किया है। संचालक की पहचान गुरदीप सिंह के रूप में हुई है। गुरदीप के पड़ोसियों ने उस पर धमकी देने और घर में घुस कर मारपीट करने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने पड़ोसियों के बयानों पर गुरदीप पर अलग-अलग धाराओं अधीन केस दर्ज करके उसके घर से उसे गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि गुरदीप ने लाइव होकर खुद का पक्ष भी रखना चाहा लेकिन पुलिस ने उसका लाइव बंद करवा दिया था।

यह भी पढ़ेें- लोकसभा चुनाव: लुधियाना सीट के लिए सुखबीर बादल की इन नेताओं पर टिकी नजरें

बता दें कि कुछ दिन पहले भी पुलिस ने शहर के दो वैब पोर्टल संचालकों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया था। वहीं आज एक और पोर्टल संचालक के खिलाफ पुलिस का एक्शन देखने को मिला है तथा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

Content Editor

Subhash Kapoor