जालंधर में कार लूटी, पुलिस ने दबोचा तो फायरिंग, एनकाउंटर दौरान 2 बदमाश काबू
punjabkesari.in Thursday, Aug 28, 2025 - 11:46 PM (IST)
जालंधर : जालंधर में वीरवार की सुबह हुई कार लूट की वारदात में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। थाना डिवीजन नंबर-2 के अधीन आते इलाके में हुई इस घटना के बाद से ही पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी।
जानकारी के अनुसार, लुटेरे जालंधर से एक कार छीनकर फरार हो गए थे। वारदात के बाद CIA की टीम ने बदमाशों की लोकेशन ट्रेस करने के लिए तकनीकी साधनों और गुप्त सूचनाओं का सहारा लिया। लगातार निगरानी के बाद पुलिस को इन लुटेरों की लोकेशन रईया इलाके के पास मिली। जैसे ही पुलिस टीम ने आरोपियों को घेरने की कोशिश की, उन्होंने भागने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई कार भी बरामद कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है और संभावना है कि इनसे और भी वारदातों के बारे में खुलासे होंगे। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं इनके अन्य साथियों का कोई गिरोह तो सक्रिय नहीं है।
जानकारी अनुसार आदर्श नगर में लूटी गाड़ी को बरामद करने गई जालंधर पुलिस पर लुटेरों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक लुटेरे को पकड़ लिया, जबकि दूसरा बदमाश भी काबू कर लिया गया है। दोनों आरोपी रईया के रहने वाले हैं, जो हरनामदासपुरा के व्यक्ति से गाड़ी लूट कर रईया भाग गए थे। सी.आई.ए. स्टाफ ने तुरंत हरकत में आकर आरोपियों का रूट ब्रेक किया और जैसे ही उनके ठिकाने पर पहुँची तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी करवाई में फायरिंग करके पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

