नशे को लेकर लड़की के खुलासों ने जालंधर पुलिस में मचाया हड़कंप (Watch Video)

punjabkesari.in Saturday, Jun 30, 2018 - 03:45 PM (IST)

जालंधर /कपूरथला (सोनू): नशे की दलदल में फंसी कपूरथला के नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती एक लड़की के खुलासे ने जालंधर पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है, जिसके बाद पुलिस कमिश्नर पी.के. सिन्हा ने प्रैस कान्फ्रैंस करके पूरे मामले को मीडिया के सामने रखा। 

पी. के. सिन्हा ने बताया कि लड़की ने साल 2016 में एक के बाद एक 4 शिकायतें दीं थीं, जिसमेें उसने पुलिस मुलाजिम इंद्रजीत सहित एच.एच. ओ. बलबीर सिंह पर नशे की दलदल में धकेलने के आरोप लगाए थे लेकिन सभी शिकायतों को लड़की ने ख़ुद राज़ीनामा करते हुए वापिस ले लिया था। इस दौरान पी. के. सिन्हा ने इस मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है। कोई भी मुलाजिम हो जो इस मामले में आरोपी पाया गया उस पर कार्रवार्इ की जाएगी।

वहीं पुलिस मुलाजिमों का बचाव करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित लड़की और पुलिस मुलाजिम इंद्रजीत पहले से एक-दूसरे को जानते थे। इतना ही नहीं उन्होंने लड़की के भाइयों के गुनाह भी गिनवाए। दबाव डाल कर राज़ीनामा करवाए जाने पर लड़की के बयान पर भी सी. पी. ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस के दबाव में राजीनामा हुआ था तो वह पुलिस के पास दोबारा शिकायत भी कर सकती थी। सीधा मीडिया में जाकर आरोप लगाने से क्या होगा। उन्होंने कहा कि लड़की उनके पास शिकायत दर्ज करवाए तो वह इस मामले की पूरी जांच कर सकते हैं। 

Vatika