जालंधर के इस इलाके में Police की Raid से हड़कंप, बरामद किया ये खतरनाक सामान

punjabkesari.in Friday, May 12, 2023 - 01:32 PM (IST)

जालंधर (वरूण):  गढ़ा के फगवाड़ी मोहल्ला में देर रात हुई गुंडागर्दी के मामले में पुलिस ने आज  परशुराम नगर में  रेड कर  8 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने  प्रिंटर और तेजधार हथियार भी बरामद किए है। 

बताया जा रहा है कि उक्त आरोपी पिछले एक माह से किराए पर यहां रह रहे थे। कमरे से मिले प्रिंटर, कंप्यूटर व अन्य सामान मिलने के बाद एडीसीपी आदित्या भी मौके पर पहुंचे जिसके बाद पता लगा कि आरोपी नकली नोट भी छापते थे।

फिलहाल पुलिस सभी लोगों को थाने पूछताछ के लिए ले गई है। करीब 20 पुलिस मुलाजिमों द्वारा यह रेड की गई थी। इस संबंध में पुलिस प्रेस कांफ्रेंस करके बड़ा खुलासा कर सकती है। 

Content Writer

Vatika