Jalandhar : शहर में पुलिस की Raid, फर्जी डिग्री के साथ-साथ चल रहा था अय्याशी का अड्डा

punjabkesari.in Thursday, Aug 21, 2025 - 11:58 PM (IST)

जालंधर : जालंधर के अर्बन एस्टेट फेस 1 में स्थित कोठी नंबर 1023 पर थाना नं. 7 की पुलिस ने दबिश दी है।  जहां से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब सहित अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने नामी यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्रियां भी बरामद की है। वहीं शादी डॉट कॉम व अरोड़ा अस्पताल के डॉक्टर पुष्कर गोयल पर महिला द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए है। जहां महिला ने आरोप लगाए है कि अर्बन एस्टेट फेस 1 में स्थित कोठी नंबर 1023 पर महिलाओं को मैरिज के बहाने बुलाया जाता है।

जिसके बाद महिलाओं को वहां पहुंचकर 50-50 हजार में नौकरी का ऑफर दिया जाता है। आरोप है कि वहां पर महिलाओं को शराब पिलाकर तंग परेशान किया जाता है और उन्हें फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए कहा जाता है। महिला का आरोप है कि मोनिका, सूरज और ज्योति मिलकर डॉक्टर पुष्कर गोयल का साथ देती है। आरोप है कि इन्हें एक लड़की को मिलवाने के लिए 20 हजार रुपए मिलते है। मीडिया को जानकारी देते हुए महिला ने कहा कि वह 2 महीने पहले ही नौकरी पर आई है और उसे 10 दिनों में पता चल गया था, लेकिन उसकी सैलेरी रोकी हुई थी, जिसके कारण वह चुप थी।

महिला ने कहा कि उसे दिमागी तौर पर काफी परेशान किया गया। आरोप है कि लड़कों की जगह लड़कियों को देर रात 8 बजे तक लाइव लोकेशन पर रहने को कहा जाता है। महिला ने कहा कि ड्यूटी के समय पर लड़कियों की लाइव लोकेशन ली जा सकती है। महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है, वहीं दफ्तर में चल रही पार्टियों की वीडियो भी पुलिस को दी गई। महिला ने बताया कि इस कोठी में फर्जी डिग्री तैयार की जाती है, जिसे ढाई से तीन लाख में बेचा जाता है। इस डिग्री के जरिए बच्चों को विदेश भेजा जाता है। महिला ने कहा कि दफ्तर में मेडिकल डिपार्टमेंट को लेकर बोर्ड लगाए जाते है, जोकि दफ्तर के अंदर ही लगते थे। महिला ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं एंटी करप्शन फाउडेंशन इंडिया के इंचार्ज राजेश वर्मा ने कहा कि महिला की शिकायत और दिए गए सबूतों के आधार पर वह घटना स्थल पर पहुंचे है।

इस दौरान दफ्तर में की गई कार्रवाई के दौरान उन्हें भारी मात्रा में फर्जी डिग्रियां, स्टैंप बरामद की। इस दौरान दफ्तर में से आपत्तिजनक सामान, शराब की 3 पेटियां सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। राजेश ने कहा कि दफ्तर को अय्याशी का अड्डा बनाया गया था। उन्होंने कहा कि घटना के बारे में 2 दिन पहले ही पता चला था। उन्होंने कहा कि दफ्तर में तालाक हो चुकी महिलाओं को नौकरी पर रखा जाता है। दफ्तर में से यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्रीयां बरामद हुई है। वहीं दफ्तर में चल रही पार्टी की कुछ वीडियों भी सामने आई है, जिसमें शराब का सेवन होता दिखाई दे रहा है। वहीं अन्य वीडियो में महिला द्वारा सिगरेट का सेवन किया जा रहा है।

मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ बलजीन्दर सिंह ने बताया कि पुष्कर गोयल नाम के खिलाफ उन्हें पूजा ने शिकायत दी थी। जिसके बाद उक्त दफ्तर में रेड की गई, जहां मौके पर दफ्तर से 16 शराब की बोतलें बरामद की गई। इस दौरान कुछ दस्तावेज और स्टैंप बरामद की गई। सूचना मिली थी कि पुष्कर गोयल फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बच्चों को विदेश में भेजता है। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। वहीं महिलाओं से गलत काम किए जाने को लेकर पुष्टि पुलिस नहीं कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News