जालंधर: बढ़ती महंगाई के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन, युवाओं ने अपनाया ये अनौखा तरीका

punjabkesari.in Thursday, Jul 08, 2021 - 01:06 PM (IST)

जालंधर(सोनू): पेट्रोल-डीजल की प्रतिदिन बढ़ती कीमतों के विरोध में सयुंक्त किसान मोर्चे की अलग-अलग जत्थेबंदियों द्वारा आज जालंधर में भी रोष प्रदर्शन किया गया। बढ़ रही महंगाई के खिलाफ किए जा रहे किसानों के इस रोष प्रदर्शन में जालंधर के युवक भी आगे आए। यह प्रदर्शन पंजाब के अलग-अलग जिलों में भी किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार बी.एम.सी. चौंक के नजदीक किए गए प्रदर्शन दौरान युवकों ने तांगों पर बैठ कर शहर में रोष मार्च निकाला। रसोई गैस के सिलेंडर लेकर केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके किसान जत्थेबंदियों का भारी जलसा मौजूद रहा, जिन्होंने केंद्र सरकार और पंजाब सरकार के खिलाफ जम कर रोष प्रदर्शन किया। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Sunita sarangal