Jalandhar के मशहूर बाजार में दिनदहाड़े वारदात, हथियार के बल पर व्यक्ति से सरेआम लूट
punjabkesari.in Wednesday, Aug 26, 2026 - 05:04 PM (IST)
जालंधर(सोनू): शहर में लूटपाट और स्नेचिंग की बढ़ रही वारदातों को लेकर लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सरेआम लुटेरों द्वारा वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है, ऐसे लग रहा कि लुटेरों को पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया। यही कारण है कि सरेआम लुटेरे हथियारों के बल पर लोगों को अपना शिकार बना रहे है।
वहीं ताजा मामला पीर बोदलां बाजार से लूट का सामने आया है। घटना वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। सी.सी.टी.वी. फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि लुटेरों ने पहले व्यक्ति को गली में किसी बहाने से बुलाया और उसके बाद वारदात को अंजाम दिया। सी.सी.टी.वी. फुटेज में आवाज भी सुनाई दे रही है, जिसमें लुटेरे व्यक्ति को हथियार दिखाकर उसकी जेब से फोन और नगदी छीनने लग जाते हैं।
इस दौरान व्यक्ति को गाली देते हुए हथियार के बल पर निशाना बनाकर मौके से फरार हो गए। वहीं घटना के दौरान एक व्यक्ति पीछे खड़ा होकर वारदात को देखकर वापिस चला जाता है। लगातार हो रही स्नेचिंग और लूट की वारदातों ने प्रशासन की कारगुजारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

