मुसीबत में फंसे Jalandhar के 2 Web Portal के संचालक, जानें क्यों..

punjabkesari.in Thursday, Mar 28, 2024 - 12:06 PM (IST)

पंजाब डेस्कः जालंधर के जिमखाना क्लब की ऑफिसर्ज वाइव्स को बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के आरोपी  संदीप वधवा को 2 दिन के रिमांड के बाद कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।  

संदीप वधवा  दि-पोल खोल टीवी  नामक वैब पोर्टल का संचालक बताया जा रहा है, पूछताछ में उसने कबूला कि इस पूरे मामले का मस्टरमाइंड   वैब पोर्टल गोलमाल के संचालक अभिनंदन भारती था।  फिलहाल पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।  साथ ही उसके खिलाफ एल.ओ.सी. जारी कर दी है। वहीं पता चला है कि शहर के बड़े लोगों ने पुलिस कमिश्नर को मिलकर ऐसे पोर्टल चलाने वालों के खिलाफ पक्का हल करने की मांग की है।

Content Writer

Vatika