जालंधर में बाल कटवाने सैलून गए युवक के उड़े होश, मौके पर पहुंची पुलिस

punjabkesari.in Saturday, Mar 08, 2025 - 04:31 PM (IST)

जालंधर : जालंधर में सैलून मालिक द्वारा आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार गत देर रात हरगोबिंदर नगर में सैलून मालिक ने खौफनाक कदम उठाया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान विजय कुमार निवासी गांव दत्ता, मोगा के रूप में हुई है।

खबर मिली है कि एक युवक सैलून में बाल कटवाने के लिए गत रात गया था। इस दौरान उसने फंदे से युवक को लटका हुआ देखा और लोगों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।    

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

        


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News