जालंधर: सरपंच ने मेंबर पंचायत के घर के बाहर किए हवाई फायर, मामला दर्ज

punjabkesari.in Sunday, May 09, 2021 - 02:43 PM (IST)

जालंधर/लांबडा (कमलेश,वरिंदर): गांव गाखला के सरपंच सुखवंत सिंह के खिलाफ पुलिस ने मेंबर पंचायत के घर के बाहर हवाई फायर करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मेंबर पंचायत जसवीर सिंह ने उन्हें शिकायत दी थी कि गांव के ही सरपंच सुखवंत सिंह पहले तो उनके घर के बाहर आकर गालियां देना शुरू कर दिया और उसके बाद घर के बाहर छह फ़ायर किए।

जसवीर सिंह ने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात 11.30 बजे की है, जब सुखवंत सिंह अपने साथियों के साथ उसके घर आ पहुंचा और धमकी देने के बाद उसे डराने के लिए 6 फ़ायर कर दिए। इसके बाद उसने मामले की शिकायत लांबडा पुलिस को दी, पुलिस ने जांच के बाद सुखवंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच  कर रही है।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Tania pathak