कोर्ट में पेशी के लिए आए कैदी ने सरेआम कर डाली ऐसी हरकत कि पुलिस भी रह गई हैरान
punjabkesari.in Friday, Apr 08, 2022 - 03:47 PM (IST)

जालंधर (जतिंदर,भारद्वाज ): जालंधर के सैशन कोर्ट में उस समय हड़कंप मच गया जब पेशी के लिए आए कैदी ने पहली मंजिल से छलांग लगाकर भागने का प्रयास किया। इतने में नीचे खड़े पुलिस कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया।
कैदी की पहचान वरिंदर कुमार पुत्र बुटा राम निवासी भटनुरा कलां थाना भोगपुर के रूप में हुई है। इस पर कुछ समय पहले ही लूटपाट की धारा 379 बी के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद गत दिवस गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आज शुक्रवार को इसे कोर्ट में पेशी के लिए लाए थे। लेकिन जब इसे पेश करने के लिए पहली मंजिल पर ले जाया गया तो यह वहां से भागने में कामयाब हो गया।
इतने में पहली मंजिल से नीचे की और छलांग लगा दी, जिससे लोगो ने शोर मचा दिया। लोगो का शोर सुन नीचे खड़े पुलिस कर्मचारी इस घटना के होने से और भी सतर्क हो गए और सिक्योरिटी में खड़े पुलिस कर्मचारी लखबीर सिंह ने उसे दबोच लिया, जिसे अदालत पेश कर पुलिस भोगपुर थाने वापिस ले गए।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
भाजपा ने 15 बागियों को दिखाया बाहर का रास्ता, पार्षद चुनाव लड़ रहे कार्यकर्ता 6 साल के लिए निष्कासित
